लोरमी में उबाल, भाजयुमो सड़क पर उतरा…
लोरमी-मुंगेली (C.G.)
रिपोर्टर : विजय सिंह 05/01/2026
लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं विधायक श्री अरुण साव पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को भाजयुमो लोरमी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतीकात्मक शव यात्रा पश्चात पुतला जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस शासन पर जमकर बरसे भाजयुमो नेता…
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और वक्ताओं ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस शासन ने छत्तीसगढ़ को बर्बादी की ओर धकेला, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार विकास कार्यों में जुटी हुई है। भाजपा की विकास नीति से घबराकर कांग्रेस नेताओं की भाषा और मानसिक स्थिति बिगड़ चुकी है।

यह अपमान पूरे लोरमी की जनता का है : गुरमीत सलूजा…
भाजपा जिला महामंत्री श्री गुरमीत सलूजा ने कहा कि
“यह अपमान केवल उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का नहीं है, बल्कि यह पूरे लोरमी विधानसभा की जनता का अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
माफी तक विरोध जारी रहेगा : रवि शर्मा…
भाजपा नेता श्री रवि शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “जब तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्हें लोरमी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।”
शब्दों की मर्यादा रखें नेता : संतोष साहू…
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री संतोष साहू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जैसे पद पर रहे व्यक्ति को सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
भारी संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता रहे मौजूद…
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला मुंगेली के जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, लेखराज ठाकुर, जवाहर दिवाकर, दुर्गेश साहू, शैलेन्द्र सलूजा, राका गुप्ता, अभय जायसवाल, नारद जायसवाल, राधेश्याम साहू, केशव यादव, घनेन्द्र राजपूत, श्रेय त्रिपाठी, देवेंद्र केशरवानी, दुष्यंत खत्री, विनोद यादव, नारायण जायसवाल, महेंद्र साहू, कोमल चंद्राकर, सुमन धीवर, मुकेश जायसवाल, सुरेंद्र साहू, राम गोपाल साहू, गोलू विश्वकर्मा, संजय साहू, गणेश साहू, गणेश जायसवाल, उमेंद्र यादव, कुंज बिहारी तिवारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

