धान पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी! कलेक्टर ने कृषि विभागों को दिए सख्त निर्देश…
Bharatsamachar24×7.net…
✍️Shabbir hasan…
Special report…
सूरजपुर | 22 जनवरी 2026
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में फसल विविधीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि अब धान के साथ-साथ अन्य फसलों को बढ़ावा देकर किसानों की आय में इजाफा किया जाए।
👉 मिलेट्स, दलहन और रबी फसलों पर विशेष फोकस…
बैठक में मिलेट्स उत्पादन, मूंग, उड़द, मसूर, मूंगफली, रबी फसल एवं गिरदावरी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने किसानों को बहुफसली खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने और आयवर्धन के नए अवसर सृजित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की भी समीक्षा की गई।

👉 बागवानी, मत्स्य और पशुपालन योजनाओं की समीक्षा…
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत ऑयल पाम प्लांटेशन, नर्सरी पौध उत्पादन, लीची उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट, मधुमक्खी पालन एवं बांस मिशन की स्थिति की जानकारी ली गई।

इसके अलावा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने एवं जलाशयों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया। पशुधन विकास विभाग की बकरा वितरण, सूकर त्रयी एवं कुक्कुट पालन योजनाओं की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

