⚡ गरियाबंद में साम्प्रदायिक तनाव! मंदिर विवाद के बाद हिंसा, पुलिस बल तैनात…
भारत समाचार24×7.net..
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
गरियाबंद / 01 फरवरी 2026/
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले में दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते स्थिति बेक़ाबू हो गई और इलाक़े में पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
🔥 बकली गांव में हिंसा, गांव बना छावनी…
घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बकली गांव की बताई जा रही है, जहां एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर आग लगा दी। उपद्रवियों ने इस दौरान तीन से चार वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़ते देख पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

👮 पथराव में जवान घायल, IG पहुंचे मौक़े पर…
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी गुस्साई भीड़ ने पथराव किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए आधी रात IG भी मौक़े पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया।

🛕 मंदिर विवाद से जुड़ा मामला, आधिकारिक बयान नहीं…
बताया जा रहा है कि पूरा विवाद मंदिर तोड़ने से जुड़े मामले से शुरू हुआ। जेल से छूटे आरोपियों और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच मारपीट के बाद हालात बेक़ाबू हो गए। हालांकि, ख़बर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

🔥 घरों और वाहनों में लगाई आग…
हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने 3 से 4 वाहनों को आग के हवाले कर दिया, वहीं कुछ घरों में भी आग लगाने की सूचना है। आगजनी से इलाक़े में अफ़रा-तफ़री मच गई और लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए।
👮 पथराव में पुलिसकर्मी घायल…
हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची, लेकिन भीड़ द्वारा किए गए पथराव में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की ख़बर है। हालात को क़ाबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

🛕 मंदिर तोड़ने के विवाद से भड़की हिंसा…
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ मंदिर से जुड़ा मामला बताया जा रहा है, जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है।
🚔 इलाक़े में भारी पुलिस बल तैनात…
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफ़वाहों से दूर रहने की अपील की है।

