मिडिल ईस्ट में बढ़ता युद्ध का ख़तरा, हमलों के दावे तेज़—अफ़वाहों से बचने की अपील…
सोशल मीडिया पर फैली 24 भ्रामक ख़बरें (जो बाद में ग़लत साबित हुई) नीचे पढे़ं 👇👇👇
भारत समाचार 24×7. net…
विशेष रिपोर्ट…
5 मार्च 2026
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क…
दुनिया भर में बढ़ते तनाव के बीच ईरान, इज़राईल और संयुक्त राज्य अमेरिका को लेकर सोशल मीडिया तथा कुछ छोटे न्यूज़ प्लेटफॉर्म पर कई भ्रामक और अपुष्ट ख़बरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं। ऐसी परिस्थितियों में लोगों से अपील की जा रही है कि बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी पोस्ट को शेयर करने या उस पर तीख़ी प्रतिक्रिया देने से बचें, क्योंकि एक ग़लत या अधूरी जानकारी समाज में अनावश्यक तनाव और भ्रम की स्थिति पैदा कर सकती है।
हिंद महासागर तक पहुंचने की चर्चाएं…
बताया जा रहा है कि युद्ध जैसे हालात के बीच गतिविधियां अब हिंद महासागर क्षेत्र तक पहुंचने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि हाल ही में विशाखापट्टनम से ईरान के लिए रवाना हुए एक युद्ध अभ्यास से जुड़े जहाज को कथित तौर पर अमेरिकी पनडुब्बी ने निशाना बनाया, जिसमें करीब 80 ईरानी सैनिकों के मारे जाने और कई के घायल होने की बात कही जा रही है।
घायलों का इलाज और लापता सैनिकों की तलाश जारी…
बताया जा रहा है कि घायल सैनिकों का उपचार फिलहाल श्रीलंका में चल रहा है, जबकि लापता सैनिकों की तलाश श्रीलंकाई नौसेना द्वारा जारी होने के दावे भी सामने आ रहे हैं। हालांकि इन घटनाओं को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट और आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
अमेरिका-इज़राइल की कथित स्ट्राइक और जवाबी हमला…
इसी बीच ताज़ा जानकारी के अनुसार आज सुबह क़रीब 6:10 बजे संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल की ओर से ईरान में हमले किए जाने के दावे सामने आए हैं। वहीं ईरान समर्थित संगठन हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर भी बमबारी की ख़बरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मिसाइल और हवाई हमले लगातार जारी हैं।
दोनों तरफ से हमलों के दावे, पुष्टि का इंतज़ार…
बताया जा रहा है कि इन हमलों के जवाब में ईरान की ओर से भी इज़राइल पर ख़तरनाक मिसाइलें दागे जाने का दावा किया गया है, जिससे नुकसान की ख़बरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से किए जा रहे इन हमलों के दावों की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट रूप से नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर फैली 24 भ्रामक खबरें (जो बाद में गलत साबित हुई)…
1) दावा किया गया कि ईरान ने दुबई पर मिसाइल हमला कर दिया, बाद में पता चला वीडियो AI से बनाया गया था। {ThePrint}
2) सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कहा गया कि इज़राइल ने तेहरान को पूरी तरह तबाह कर दिया, बाद में पता चला यह AI-जनरेटेड क्लिप था। {DW}
3) एक वीडियो में तेल अबीब में पूरी इमारतें ढहती दिखीं, लेकिन जांच में यह भी AI से बनाया गया दृश्य निकला {CBS News}
4) दावा किया गया कि ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत डुबो दिया, लेकिन किसी आधिकारिक स्रोत ने इसकी पुष्टि नहीं की।
5) एक वीडियो को तेहरान पर इज़राइल की बमबारी बताया गया, लेकिन वह 2003 के Iraq War का पुराना फुटेज था। {DW}
6) दावा किया गया कि ईरान ने अमेरिकी बेस पर क़ब्ज़ा कर लिया, लेकिन यह पूरी तरह अफ़वाह निकली।
7) सोशल मीडिया पर कहा गया कि इज़राइल की संसद पर मिसाइल गिर गई, जबकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
8) एक तस्वीर को इज़राइल में बड़े विस्फोट का बताया गया, लेकिन वह जंगल की आग की तस्वीर थी।
9) वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि ईरान ने सऊदी अरब पर हमला कर दिया, जो ग़लत साबित हुआ।
10) कहा गया कि तेल अबीब पूरी तरह ख़ाली करा लिया गया, जबकि ऐसा कोई आधिकारिक आदेश नहीं था।
11) दावा किया गया कि ईरान के सुप्रीम लीडर के बेटे मोज़तबा मारे गए, बाद में यह ख़बर अपुष्ट और भ्रामक निकली।
12) सोशल मीडिया पर कहा गया कि अमेरिका ने ईरान पर परमाणु हमला कर दिया, जो पूरी तरह फर्ज़ी ख़बर थी।
13) एक वीडियो को इज़राइल के एयरपोर्ट पर हमले का बताया गया, लेकिन वह पुरानी दुर्घटना का फुटेज था।
14) दावा किया गया कि ईरान ने पूरे इज़राइल की बिजली काट दी, जबकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
15) कुछ पोस्ट में कहा गया कि अमेरिका ने ईरान के राष्ट्रपति को गिरफ़्तार कर लिया, जो झूठी ख़बर थी।
16) एक क्लिप को इज़राइल के शहर में आगजनी बताया गया, लेकिन वह दूसरे देश का वीडियो था।
17) दावा किया गया कि ईरान ने 100 से ज़्यादा ड्रोन से हमला किया और पूरा शहर तबाह कर दिया, लेकिन वीडियो गेम का दृश्य निकला।
18) सोशल मीडिया पर कहा गया कि अमेरिका ने ईरान पर ज़मीनी हमला शुरू कर दिया, जबकि ऐसा नहीं हुआ।
19) दावा किया गया कि इज़राइल के कई शहर पूरी तरह नष्ट हो गए, लेकिन तस्वीरें पुरानी युद्धों की थीं।
20) एक वीडियो में कहा गया कि तेहरान जेल पर हमला लाइव दिखाया जा रहा है, बाद में विशेषज्ञों ने इसे AI-जनरेटेड बताया। {CBS News}
21) सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में इज़राइल के शहरों में भारी तबाही दिखाई गई, लेकिन वह डिजिटल एडिटिंग थी।
22) दावा किया गया कि ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को युद्ध की चेतावनी देकर हमला शुरू कर दिया, लेकिन कोई आधिकारिक बयान नहीं था।
23) कई पोस्ट में कहा गया कि पूरे मिडिल ईस्ट में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया, जबकि यह अतिरंजित दावा निकला।
24) सोशल मीडिया पर कहा गया कि इज़राइल का फाइटर जेट गिरा दिया गया, बाद में पता चला वीडियो गेम का क्लिप था।
ऐसे में विशेषज्ञों द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि धैर्य रखें, विश्वसनीय स्रोतों का इंतज़ार करें और किसी भी अपुष्ट जानकारी को फैलाने से बचें।

