फुटपाथ बना हादसों का न्योता, प्रशासन बेख़बर…
शिकायत से कार्रवाई तक, सिस्टम की बड़ी परीक्षा…
सीएम की सख़्ती से अफसरों में हड़कंप…
ज़मीनी हक़ीक़त ने खोली सिस्टम की पोल…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️shabbir hasan…
देहरादून | 17 अप्रैल 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीधे ज़मीनी हक़ीक़त जानने का फैसला किया। शुक्रवार को वे देहरादून के जाखन क्षेत्र पहुंचे और शिकायतकर्ता से मुलाक़ात कर मौक़े का निरीक्षण किया।
🔹 ज़मीनी हक़ीक़त देख भड़के मुख्यमंत्री…
निरीक्षण के दौरान फुटपाथ की ख़राब हालत देखकर मुख्यमंत्री धामी नाराज़ हो गए। उन्होंने मौक़े से ही मोबाइल के ज़रिए अधिकारियों को वीडियो कॉल कर स्थिति दिखाई और लापरवाही पर कड़ी फ़टकार लगाई।

🔹 शिकायत में क्या था मामला?…
जाखन निवासी विवेक मदान ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर बताया था कि राजपुर अपरोड पर विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड करने के दौरान फुटपाथ को नुकसान पहुंचाया गया। काम पूरा होने के बाद मिट्टी का सही भराव नहीं किया गया, जिससे टाइल्स धंस गईं और फुटपाथ पैदल चलने लायक नहीं रहा।
🔹 सख़्त निर्देश, समन्वय से काम पूरा करने के आदेश…
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार कार्य करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी योजना के साथ काम करें, वरना बार-बार कार्य होने से एक ओर नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं धन की भी बर्बादी होती है। सीएम ने कहा कि वे प्रदेश भर के आगामी दौरों पर इसी तरह नियमित निरीक्षण करेंगे।

