इस्लामिक मुल्क में शराब का कारोबार फिर शुरू! आर्थिक बदहाली से जूझते पाकिस्तान ने 50 साल बाद लिया चौंकाने वाला फैसला…
Pakistan News: पाकिस्तान की 160 साल पुरानी मुर्री ब्रेवरी (शराब निर्माता कंपनी ) ने करीब 50 साल बाद शराब निर्यात की अनुमति मिल गई है. कंपनी अब यूरोप और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कदम रखने की तैयारी कर रही है, जबकि देश के भीतर शराब पर सख्त पाबंदियां बनी हुई हैं. इस शराब की ब्रेवरी सेना प्रमुख असीम मुनीर के आवास के सामने है।
सऊदी अरब ने गुपचुप तरीके से गैर मुस्लिमों को शराब पीने की छूट दी है. इस कारण हाल ही में सऊदी की इकलौती शराब दुकान पर लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली थी. अब शराब को लेकर पाकिस्तान में भी एक बड़ा फैसला हुआ है. पाकिस्तान की ऐतिहासिक मुर्री ब्रेवरी (शराब निर्माता कंपनी ) ने करीब 50 साल बाद एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. देश में शराब के निर्यात पर दशकों से लगे बैन के बाद अब मुर्री ब्रेवरी (शराब निर्माता कंपनी ) को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पाद बेचने की आधिकारिक अनुमति मिल गई है. यह बैन अब हटा लिया गया है. इस फैसले को पाकिस्तान के शराब उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है. 1860 में ब्रिटिश शासन के दौरान स्थापित मुर्री ब्रेवरी पाकिस्तान की सबसे पुरानी शराब निर्माता कंपनी है. हालांकि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि पाकिस्तान को विदेशी मुद्रा भंडार मिल सके।

