मैदानी निरीक्षण में प्रशासन सख्त, योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई तय…
भारत समाचार 24×7.net
सूरजपुर | 30 दिसंबर 2025…
कलेक्टर सूरजपुर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में सीईओ ज़िला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने प्रेमनगर जनपद क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी भवन निर्माण एवं मनरेगा कार्यों की ज़मीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने साफ शब्दों में कहा कि निर्धारित समय-सीमा से बाहर जाने वाले कार्यों पर ज़िम्मेदारी तय की जाएगी।

गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर निर्माण…
सीईओ ज़िला पंचायत ने हितग्राहियों से सीधा संवाद कर आवास निर्माण की गुणवत्ता जांची और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों को लेकर कार्यदायी संस्थाओं को सख्त चेतावनी दी गई कि तय समय में कार्य पूर्ण न होने पर कार्रवाई होगी।

ज़मीनी रिपोर्ट…
मनरेगा अंतर्गत कार्यरत मज़दूरों से चर्चा कर सीईओ ने मजदूरी भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न होने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत अन्नपूर्णा में नाला सफाई व निर्माण, फूलकोना में डूडूमझरिया आंगनबाड़ी, भगवानपुर के कोसमपारा आंगनबाड़ी, डबरी निर्माण सहित खजूरी कंचनपुर, ब्रह्मपुर, अभयपुर, चंदननगर रघुनाथपुर एवं नमना में निर्माणाधीन पीएम आवासों का निरीक्षण किया गया।


