मतदाता सूची की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के दिए सख्त निर्देश…

भारत समाचार 24×7.net…

सूरजपुर/02 जनवरी 2026/
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित निर्वाचक नामावली विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. जयवर्धन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त निर्वाचन अमले की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की वर्तमान प्रगति, अनमैप मतदाताओं (सी कैटेगरी) की स्थिति तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

अनमैप मतदाताओं पर विशेष फोकस…

कलेक्टर ने सी कैटेगरी के अनमैप मतदाताओं को नोटिस जारी कर तामील सुनिश्चित कराने, बीएलओ एप के माध्यम से दस्तावेज अपलोड कराने तथा मतदाताओं से आयु के अनुसार निर्धारित दस्तावेज अनिवार्य रूप से संकलित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

घर-घर सत्यापन और प्रशिक्षण पर जोर…

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री जयवर्धन ने निर्वाचन से जुड़े समस्त कर्मचारियों को समुचित प्रशिक्षण दिए जाने, सभी अनमैप्ड मतदाताओं तक नोटिस पहुंचाने तथा घर-घर जाकर सत्यापन कार्य को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर की गई सटीक जांच ही मतदाता सूची की गुणवत्ता तय करती है।

निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश…

कलेक्टर ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को अत्यंत गंभीरता और प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए मतदाता सूची का अद्यतन अत्यंत आवश्यक है।

फार्म-6, 7 और 8 को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश…

कलेक्टर ने फार्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, फार्म-7 के जरिए अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने तथा फार्म-8 के माध्यम से नाम, आयु एवं अन्य विवरणों में त्रुटि सुधार के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारी रहे उपस्थित…

वीडियो कांफ्रेंसिंग में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेंद्र शर्मा सहित जिले के समस्त एसडीएम एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By Gulam Shabbir Hasan

Journalist | News Reporter | Content Creator Gulam Shabbir Hasan is an experienced Indian journalist associated with Bharat Samachar and Hamari Sarkar Daily Newspaper. With a strong background in news reporting, field coverage, and investigative journalism, he is dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to the public. He specializes in news writing, reporting, and interviews, with a keen ability to connect with people through strong communication and public interaction skills. Alongside traditional journalism, he is actively involved in social media content creation, ensuring news reaches a wider digital audience. Fluent in Hindi, English, and Urdu, Gulam Shabbir Hasan brings linguistic versatility and cultural sensitivity to his reporting. Beyond journalism, he has a deep interest in singing, poetry, and ghazals, which reflects his creative and expressive personality. 📍 Location: Surajpur, Chhattisgarh 📞 Contact: +91 83197 69851 | +91 99261 91754 📧 Email: shabbirhasan512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed