▶️ कलेक्टर एस जयवर्धन का अहम आदेश…
सूरजपुर जिले में बढ़ती शीतलहर और अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एस जयवर्धन ने आदेश जारी किया है।
▶️ कक्षा 1 से 5 तक अवकाश घोषित…
जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों पर लागू रहेगा।
▶️ शिक्षक और कर्मचारी रहेंगे उपस्थित…
कलेक्टर एस जयवर्धन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश अवधि के दौरान विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी निर्धारित समय अनुसार उपस्थित रहेंगे, केवल विद्यार्थियों को ही अवकाश प्रदान किया गया है।
▶️ बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता…
प्रशासन के अनुसार अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है, इसी को देखते हुए एहतियातन यह फैसला लिया गया है।
▶️ आदेश तत्काल प्रभाव से लागू…
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और जिला सूरजपुर के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

