छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…
जिला: बलौदाबाजार
संवाददाता: विजय सिंह 06/01/2026
▶️ 60 से अधिक गांवों की ऐतिहासिक भागीदारी…
छत्तीसगढ़ के ग्राम दावनबोड़ में छत्तीसगढ़ मनवाकुर्मी क्षत्रिय समाज अर्जुनी राज का 80वां वार्षिक राज अधिवेशन भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। वर्ष 2026 के इस अधिवेशन में समाज के 60 से 70 गांवों के स्वजातीय गण, विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधि और समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
▶️ प्रतिभाओं का सम्मान, छात्रवृत्ति वितरण…
अधिवेशन के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज के उत्थान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मान देकर प्रेरित किया गया।
▶️ समाज सेवा की मिसाल: रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर…
कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क रक्तदान शिविर तथा आमजन के लिए बीपी और शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिससे सामाजिक सरोकार और सेवा भाव का सशक्त संदेश दिया गया।
▶️ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन…
अधिवेशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
▶️ दिग्गजों की मौजूदगी से बढ़ी गरिमा…
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष खोडसराम कश्यप ने की। वहीं सांसद विजय बघेल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
▶️ एकता, सुधार और विकास पर मंथन…
अधिवेशन में समाज की एकता को मजबूत करने, कुरीतियों के उन्मूलन और सर्वांगीण विकास पर गंभीर चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अर्जुनी राज के राज प्रधान हरिराम वर्मा ने आभार व्यक्त किया। अधिवेशन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

