🌿 आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान का मंच…

सूरजपुर। अनुसूचित जनजाति बाहुल्य सरगुजा संभाग की छुपी खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा ओलंपिक 2025–26 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप एवं खेल मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में यह आयोजन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा।

🏟️ तीन स्तरों पर होंगी प्रतियोगिताएं…

सरगुजा ओलंपिक का आयोजन विकासखण्ड, जिला एवं संभाग स्तर पर किया जाएगा। इसका उद्देश्य शासन और युवाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए खेल एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाना है। प्रतियोगिता में कुल 12 खेल विधाएं शामिल की गई हैं।

📅 आयोजन की प्रमुख तिथियां…

पंजीयन: 28 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026
विकासखण्ड स्तर: 15 से 18 जनवरी 2026
जिला स्तर: 22 से 25 जनवरी 2026
संभाग स्तर: 28 से 31 जनवरी 2026
(तिथियां विभागीय अनुमति पश्चात परिवर्तनीय)

📝 ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीयन सुविधा…

खिलाड़ी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीयन कर सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीयन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा, वहीं ऑफलाइन पंजीयन संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध रहेगा। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने अधिक से अधिक युवाओं के पंजीयन और बेहतर आयोजन के निर्देश दिए हैं।

⚽ इन खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम…

व्यक्तिगत खेलों में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, कुश्ती और कराते शामिल हैं, जबकि दलीय खेलों में फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी और बास्केटबॉल खेले जाएंगे।

इस ओलंपिक में सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, एमसीबी और जशपुर जिले भाग लेंगे।

By Gulam Shabbir Hasan

Journalist | News Reporter | Content Creator Gulam Shabbir Hasan is an experienced Indian journalist associated with Bharat Samachar and Hamari Sarkar Daily Newspaper. With a strong background in news reporting, field coverage, and investigative journalism, he is dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to the public. He specializes in news writing, reporting, and interviews, with a keen ability to connect with people through strong communication and public interaction skills. Alongside traditional journalism, he is actively involved in social media content creation, ensuring news reaches a wider digital audience. Fluent in Hindi, English, and Urdu, Gulam Shabbir Hasan brings linguistic versatility and cultural sensitivity to his reporting. Beyond journalism, he has a deep interest in singing, poetry, and ghazals, which reflects his creative and expressive personality. 📍 Location: Surajpur, Chhattisgarh 📞 Contact: +91 83197 69851 | +91 99261 91754 📧 Email: shabbirhasan512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed