संवाददाता: विजय सिंह
लोकेशन: बलरामपुर 07/01/2026
बलरामपुर।
जिले के रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत पंडरी गांव में जंगल की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प की स्थिति बन गई।
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध…
वन विभाग के अनुसार, पंडरी गांव में वन भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जे की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद विभागीय टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी।
लगातार मिल रही थीं अवैध कब्जे की शिकायतें…
कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप…
मामले को लेकर जिला वन अधिकारी (DFO) आलोक वाजपेयी ने बताया कि संबंधित ग्रामीणों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है और वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम को और तेज किया जाएगा।
दोषियों पर होगी कार्रवाई – DFO…
DFO आलोक वाजपेयी ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी और वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
बाइट: आलोक वाजपेयी, डीएफओ बलरामपुर

