रिपोर्टर: विजय सिंह…
लोकेशन: राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ 07/01/2026
राजनांदगांव।
राजनांदगांव शहर के डेंटल कॉलेज की मेस में उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रों को परोसी गई सब्जी में मरा हुआ मेढक पाया गया। घटना सामने आते ही छात्रों ने भोजन करने से इनकार कर दिया और मेस प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
मेस की सब्जी में मरा मेढक मिलने से मचा हड़कंप..
छात्रों की शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए फूड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल कॉलेज परिसर पहुंची और मेस की जांच शुरू की।

शिकायत मिलते ही फूड सेफ्टी टीम मौके पर…
जांच के दौरान मेस के किचन और स्टोर रूम की तलाशी ली गई, जहां बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री पाई गई। मसाले, जीरा, मिर्च पाउडर सहित कई खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के विपरीत रखे हुए मिले।

मेस में मिली एक्सपायरी सामग्री…
फूड सेफ्टी टीम को जांच में कुछ प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ और एक ऐसा सामान भी मिला, जो FSSAI से प्रमाणित नहीं था। सभी संदिग्ध और एक्सपायरी सामग्री को जब्त कर सैंपल कलेक्ट किए गए।
प्रतिबंधित और गैर-प्रमाणित सामान जब्त…
जिला खाद्य अधिकारी तरुण बिरला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मेस में गंभीर लापरवाही सामने आई है। नियमों के उल्लंघन पर मेस संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई…
घटना के बाद छात्रों में भारी नाराजगी है। छात्रों ने मेस ठेकेदार बदलने और भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच की मांग की है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
छात्रों का फूटा गुस्सा, ठेकेदार बदलने की मांग…
घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला। छात्रों ने मेस ठेकेदार बदलने और भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच की मांग की है।

