रिपोर्टर: विजय सिंह
लोकेशन: बलरामपुर 06/01/2026
बलरामपुर।
जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की लापरवाही ने बड़ा सड़क हादसा कर दिया, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे से इलाके में दहशत…
यह दुर्घटना 7 जनवरी की दोपहर करीब 1 बजे रामचंद्रपुर–सनावल मुख्य मार्ग पर ग्राम टकिया के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टकिया गांव के पास हुआ हादसा…
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक कार के बोनट में फंस गया और लगभग 200 मीटर तक घसीटता चला गया, जबकि दूसरा युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसका पैर टूट गया।
200 मीटर तक बोनट में फंसा युवक…
बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने ससुराल से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा…
घायलों की पहचान हरिहरपुर निवासी सुमन कुमार (22 वर्ष) एवं दिलीप भुइयां (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती…
जानकारी के अनुसार, फरार कार चालक की गाड़ी ग्राम तारकेश्वरपुर की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कार चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस…
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार की पहचान के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

