🚦 सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत…
सक्ति। 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सक्ती पुलिस द्वारा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट जन-जागरूकता बाइक रैली एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल ठाकुर (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
🏍️ बाइक रैली से दिया गया सुरक्षा का संदेश…
हेलमेट जन-जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो कचहरी चौक, बुधवारी बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन चौक तक निकाली गई। रैली में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोपहिया वाहन चलाकर नागरिकों को हेलमेट पहनने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
🌹 नियमों का पालन करने वालों का सम्मान…
कार्यक्रम के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों को गुलाब फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सकारात्मक पहल से आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और पालन की भावना को बल मिला।
📢 सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण ही लक्ष्य…
पुलिस विभाग द्वारा जनवरी माह में आयोजित सड़क सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
⚠️ सक्ती पुलिस की नागरिकों से अपील…
सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं, नाबालिगों को वाहन न चलाने दें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

