125 दिन रोजगार और पेनाल्टी का प्रावधान—जी-राम-जी अधिनियम की बड़ी बातें…
भारत समाचार 24×7.net…
Special report…
अंबिकापुर– 07/01/2026
🟠 अंबिकापुर पहुंचे मुख्यमंत्री…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर पहुंचे, जहां उन्होंने जी-राम-जी अधिनियम को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अधिनियम मजदूरों और किसानों के हित में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
🟠 100 की जगह 125 दिन मिलेगा रोजगार…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जी-राम-जी अधिनियम के तहत अब मजदूरों को 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मजदूरों को 25 दिन की अतिरिक्त मजदूरी मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
🟠 7 दिन में मजदूरी भुगतान की गारंटी…
सीएम साय ने बताया कि इस अधिनियम के तहत मजदूरी का भुगतान 7 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया गया है। यदि समय पर भुगतान नहीं होता है तो संबंधित जिम्मेदारों पर पेनाल्टी का प्रावधान भी रखा गया है, जिससे मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
🟠 किसानों को बड़ी राहत…
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक फसल बुआई और कटाई के समय किसानों को मजदूर नहीं मिल पाते थे। इस समस्या को देखते हुए अधिनियम में 2 महीने की छुट्टी का प्रावधान किया गया है, ताकि खेती-किसानी के समय किसानों को मजदूर आसानी से उपलब्ध हो सकें।

🟠 ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जी-राम-जी अधिनियम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेगा, मजदूरों की आय में वृद्धि होगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।
🎙️ बाइट…

