अग्नि सुरक्षा से लेकर अवैध कटाई तक, हर मुद्दे पर मंथन…
जिला – कोंडागांव
दिनांक – 08/01/2026
रिपोर्टर – विजय सिंह
मो. – 7089958939
🟠 वन प्रबंधन समितियों का भव्य सम्मेलन…
कोंडागांव जिले के माकड़ी में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन प्रबंधन समितियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान समितियों में जमा लाभांश राशि से स्वीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास एवं अग्नि सुरक्षा तथा कूप विदोहन विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

🟠 विधायक लता उसेंडी ने जताई चिंता…
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी ने अपने संबोधन में कहा कि आज जंगल केवल सड़क किनारे ही दिखाई देने लगे हैं, जबकि अंदरूनी क्षेत्र खाली हो चुके हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या हम आने वाली पीढ़ी को ऐसा भविष्य देना चाहते हैं।

🟠 वन संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी…
विधायक ने कहा कि जंगलों से मिलने वाली वनोपज ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करती है। प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब जरूरत है कि हम वनों को संजोकर रखें और उनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
🟠 डीएफओ ने दिलाई जंगल बचाने की शपथ…
इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने वनों के महत्व और संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को जंगल बचाने की शपथ भी दिलाई गई।

🟠 अग्नि सुरक्षा और अवैध कटाई पर चर्चा…
कार्यशाला में संयुक्त वन मंडल अधिकारी डॉ. आशीष कोडरीवाल ने जंगलों को आग से बचाने, अवैध कटाई रोकने, अतिक्रमण नियंत्रण एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

🟠 1.65 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
कार्यक्रम के दौरान माकड़ी एवं अमरावती वन परिक्षेत्र की वन प्रबंधन समितियों की लाभांश राशि से स्वीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन क्षेत्रों में लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

🟠 89 समितियां कर रहीं सक्रिय कार्य…
जानकारी के अनुसार अमरावती वन परिक्षेत्र में 36 एवं माकड़ी वन परिक्षेत्र में 53 वन प्रबंधन समितियां सक्रिय रूप से वनों के संरक्षण और विकास कार्यों में जुटी हुई हैं।
🎙️ बाइट…
लता उसेंडी – विधायक, कोंडागांव
🎙️ बाइट…
चूड़ामणि सिंह – वन मंडलाधिकारी (DFO), कोंडागांव

