भारत समाचार 24×7.net…
सूरजपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए माननीय विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) सूरजपुर ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है। न्यायालय के इस फैसले को जिले में नशे के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
🔹 पुलिस की कार्रवाई…
दिनांक 27 जनवरी 2025 को चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम डबरीपारा तालाब के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर आरोपी अमजद अली अंसारी (30 वर्ष), निवासी ग्राम जूर को उसकी कार क्रमांक CG 16 CG 9664 से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 34 नग एविल इंजेक्शन और 15 नग आईपीपीएल इंजेक्शन बरामद किए गए।
🔹 NDPS एक्ट में दर्ज हुआ मामला…
नशीले इंजेक्शन जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 61/25 के तहत धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। विवेचक एसआई सकलू राम भगत द्वारा साक्ष्यों के साथ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
🔹 कोर्ट का सख्त फैसला…
प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायाधीश श्री मानवेन्द्र सिंह के न्यायालय में हुई। गवाहों के बयान और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर अपराध सिद्ध पाए जाने पर न्यायालय ने आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

