जी-राम-जी से बदलेगी गांवों की तस्वीर: 125 दिन रोजगार, आधुनिक आजीविका—श्याम बिहारी जायसवाल…
Bharatsamachar24×7.net…
Special report…
बलौदाबाजार-08/01/2026
बलौदाबाजार- भाजपा कार्यालय में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नई रोजगार गारंटी योजना वीबी जी-राम-जी (विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन) पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योजना की रूपरेखा और लाभ बताए।
🔹 योजना की खास बातें…
मंत्री ने कहा कि वीबी जी-राम-जी 2025 प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना है, जिसे कानूनी रूप से मजबूत किया गया है। इसके तहत ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा और गांव समृद्धि की ओर बढ़ेंगे।

🔹 आधुनिक रोजगार और पारदर्शिता…
नई योजना से कामगार आधुनिक ढंग से मछली पालन व सब्जी उत्पादन कर सकेंगे। भुगतान प्रक्रिया सरल होगी, जिससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। योजना में गुणवत्तापूर्ण कार्य और बेहतर मॉनिटरिंग पर जोर रहेगा।
🔹 राज्य-केन्द्र की भागीदारी…
मंत्री ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर राज्यों (जैसे पूर्वोत्तर) का 10% योगदान, केन्द्र शासित प्रदेशों का 0%, जबकि अन्य राज्यों की भागीदारी 40% तक रहेगी, जिससे काम की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।
बाइट: श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री…

