पोषण व स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक…

भारत समाचार 24×7.net…

Special report…

सूरजपुर / 08 जनवरी 2026 /

कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित पोषण एवं स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

पोषण ट्रैकर, एनीमिया जांच पर फोकस…

कलेक्टर ने पोषण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी सीडीपीओ एवं पर्यवेक्षकों को पोषण ट्रैकर ऐप में शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ियों में बच्चों व महिलाओं की नियमित एनीमिया जांच, आयरन सप्लीमेंट वितरण तथा महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग बच्चों के पोषण आहार में करने की अपील की गई।

आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा…

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन, मरम्मत, वजन मशीन की उपलब्धता, बच्चों की दर्ज संख्या एवं दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी आंगनबाड़ियों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने तथा बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश…

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्रों तक एंबुलेंस सुविधा सुदृढ़ करने, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर मरीजों के लिए समय पर सेवा सुनिश्चित करने को कहा। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, मिशन वात्सल्य, एकीकृत बाल संरक्षण योजना एवं बाल विवाह मुक्त अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर…

कलेक्टर ने पल्स पोलियो अभियान, गर्भवती महिलाओं के आवश्यक मेडिकल टेस्ट, संस्थागत प्रसव, ओपीडी-आईपीडी संचालन तथा मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मामलों को प्राथमिकता देने, टेलीमेडिसिन, चिरायु योजना एवं पालना केंद्र की भी समीक्षा की गई।

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष पहचान…

बैठक में बताया गया कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टूल किट प्रदान की जा रही है। इन्हें चिन्हित कर उनके घरों पर सूर्य चिन्ह बनाकर पहचान की जा रही है, ताकि प्राथमिकता के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

By Gulam Shabbir Hasan

Journalist | News Reporter | Content Creator Gulam Shabbir Hasan is an experienced Indian journalist associated with Bharat Samachar and Hamari Sarkar Daily Newspaper. With a strong background in news reporting, field coverage, and investigative journalism, he is dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to the public. He specializes in news writing, reporting, and interviews, with a keen ability to connect with people through strong communication and public interaction skills. Alongside traditional journalism, he is actively involved in social media content creation, ensuring news reaches a wider digital audience. Fluent in Hindi, English, and Urdu, Gulam Shabbir Hasan brings linguistic versatility and cultural sensitivity to his reporting. Beyond journalism, he has a deep interest in singing, poetry, and ghazals, which reflects his creative and expressive personality. 📍 Location: Surajpur, Chhattisgarh 📞 Contact: +91 83197 69851 | +91 99261 91754 📧 Email: shabbirhasan512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed