राज्य स्थापना के 25 वर्ष: सूरजपुर में रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन…

भारत समाचार 24 ×7.net…

Special report…

सूरजपुर / 08 जनवरी 2026 /

छत्तीसगढ़ राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर सूरजपुर जिले में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन 2 से 9 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह उत्सव जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिका क्षेत्रों में जन-उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखी जा रही है।

कलेक्टर के निर्देशन में व्यापक आयोजन…

कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान शेष राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी पूर्ण कराने, राशन वितरण को पारदर्शी बनाने तथा स्टॉक व पंजी को अद्यतन रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह का आयोजन…

रजत जयंती चावल उत्सव के अंतर्गत उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह भी मनाया जा रहा है। इसमें उपभोक्ता अधिकारों, वस्तुओं की खरीदी के समय बरती जाने वाली सावधानियों, अपमिश्रण एवं नकली उत्पादों से संबंधित जानकारी आम नागरिकों को दी जा रही है। साथ ही हैंडबिल, पोस्टर एवं पैम्पलेट का निःशुल्क

वितरण किया जा रहा है।

संबलपुर-लटोरी में गैस कनेक्शन वितरण…

उत्सव के दौरान ग्राम संबलपुर एवं लटोरी में पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन का वितरण भी किया गया। इस पहल से ग्रामीणों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में शासन की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

जनकल्याणकारी योजनाओं को मिल रहा नया मंच…

रजत जयंती चावल उत्सव के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

By Gulam Shabbir Hasan

Journalist | News Reporter | Content Creator Gulam Shabbir Hasan is an experienced Indian journalist associated with Bharat Samachar and Hamari Sarkar Daily Newspaper. With a strong background in news reporting, field coverage, and investigative journalism, he is dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to the public. He specializes in news writing, reporting, and interviews, with a keen ability to connect with people through strong communication and public interaction skills. Alongside traditional journalism, he is actively involved in social media content creation, ensuring news reaches a wider digital audience. Fluent in Hindi, English, and Urdu, Gulam Shabbir Hasan brings linguistic versatility and cultural sensitivity to his reporting. Beyond journalism, he has a deep interest in singing, poetry, and ghazals, which reflects his creative and expressive personality. 📍 Location: Surajpur, Chhattisgarh 📞 Contact: +91 83197 69851 | +91 99261 91754 📧 Email: shabbirhasan512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed