13 जनवरी को अग्रसेन स्टेडियम में ज़िला स्तरीय महिला खेलकूद महोत्सव...
सूरजपुर | 08 जनवरी 2026…
ज़िले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। जिला प्रशासन सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में ज़िला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन 13 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
अग्रसेन स्टेडियम बनेगा खेल प्रतिभाओं का मंच…
सुबह 10 बजे से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं…
यह भव्य आयोजन अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड, सूरजपुर में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। प्रतियोगिता में ज़िले की महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
सभी विकासखंडों की विजेता खिलाड़ी लेंगी हिस्सा…
ब्लॉक स्तर की अव्वल प्रतिभाओं का होगा मुक़ाबला...
ज़िला स्तरीय इस प्रतियोगिता में ज़िले के समस्त विकासखंडों से प्रथम स्थान प्राप्त बालिका एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…
खेल के माध्यम से आत्मविश्वास और नेतृत्व को बढ़ावा…
ज़िला प्रशासन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता महिलाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में अहम क़दम मानी जा रही है।

