🚨 किसान से ठगी मामले में विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार…
लोकेशन : जैजैपुर, शक्ति
संवाददाता : विजय सिंह
दिनांक : 10/01/2026
किसान से धोखाधड़ी और ठगी के गंभीर मामले में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई, जिससे क्षेत्र की राजनीति में हड़कंप मच गया है।
📅 अक्टूबर में दर्ज हुआ था मामला…
जानकारी के अनुसार यह मामला अक्टूबर माह में दर्ज हुआ था। आरोप है कि बालेश्वर साहू ने बम्हनीडीह सहकारी समिति में प्रबंधक रहते हुए किसान के साथ धोखाधड़ी की थी।
💳 KCC लोन के नाम पर 42.78 लाख की ठगी…
आरोप है कि विधायक ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर KCC लोन के नाम पर किसान को ठगी का शिकार बनाया। पीड़ित किसान के बैंक खाते से कुल 42 लाख 78 हजार रुपये की राशि निकाली गई।
🧾 2015 से 2020 तक निकाली गई रकम…
पुलिस जांच में सामने आया है कि वर्ष 2015 से 2020 के बीच अलग-अलग किस्तों में यह राशि आहरित की गई। यह रकम पीड़ित किसान राजकुमार शर्मा के खाते से निकाली गई थी।
✍️ फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाने का आरोप…
आरोप है कि किसान राजकुमार शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा निशान लगाकर बैंक से रकम निकाली गई, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
⚖️ चांपा थाने में दर्ज हुई थी FIR…
इस मामले में चांपा थाना में विधायक बालेश्वर साहू और उसके सहयोगी के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। सहयोगी गौतम राठौर की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
👮 कोर्ट के आदेश पर हुई गिरफ्तारी…
न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने विधायक बालेश्वर साहू को गिरफ्तार किया। आज उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस ने चालान प्रस्तुत किया।
🔒 ज़िला जेल जांजगीर भेजे गए विधायक...
न्यायालय के आदेश पर विधायक को ज़िला जेल जांजगीर दाखिल किया गया है। उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

