🐘 निगरानी के दौरान हाथी का अचानक हमला…
भारत समाचार24×7.net…
Special report…
लोकेशन : धमतरी / 10/01/2026
सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगल में हाथी की निगरानी के लिए पहुंचे वन विभाग के अफसरों की जिप्सी पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस हमले में वाहन के पीछे का शीशा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर टूट गया।
🚙 वाहन से दूर थे अफसर और टीम…
बताया जा रहा है कि जिस समय हाथी ने जिप्सी पर हमला किया, उस वक्त अफसर और उनकी टीम वाहन को जंगल में खड़ा कर करीब 50 से 60 मीटर की दूरी पर मौजूद थी। गनीमत रही कि घटना के समय कोई भी वाहन के अंदर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

🌳 लंबे अंतराल बाद फिर दिखा सिंगल हाथी…
गौरतलब है कि उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगलों में लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सिंगल हाथी की मौजूदगी दर्ज की गई है। हाथी के दिखाई देने के बाद से वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
🚨 वन विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील…
वन विभाग द्वारा आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हाथी दल से अलग होकर ओडिशा से अभ्यारण क्षेत्र के जंगलों में पहुंचा है, जिसकी मौजूदगी फिलहाल सीतानदी रेंज में बताई जा रही है।

🩺 थोड़ा अस्वस्थ, अब हो रहा सुधार…
जानकारी के मुताबिक हाथी कुछ समय से अस्वस्थ बताया जा रहा था और कम भोजन कर रहा था। हालांकि वन विभाग का कहना है कि उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वह अब धीरे-धीरे भोजन करने लगा है।
📡 लोकेशन ट्रेस कर रखी जा रही नज़र…
वन विभाग की टीम लगातार हाथी की लोकेशन ट्रेस कर उसकी मॉनिटरिंग कर रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

🗣️ क्या बोले उप संचालक…
इस पूरे मामले में उदंती–सीतानदी अभ्यारण के उप संचालक वरुण जैन ने बताया कि सिंगल हाथी दल से अलग होकर ओडिशा से यहां पहुंचा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हाथी किस दल से अलग हुआ है।

