🧾 समर्थन मूल्य धान भंडारण में बड़ा मामला…
भारत समाचार 24×7.net…
Special report…
कवर्धा | संवाददाता : विजय सिंह 10/01/2026
कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के भंडारण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। विपणन विभाग के अनुसार जिले के विभिन्न संग्रहण केंद्रों से करीब 26 हजार क्विंटल धान गायब पाया गया है।
💰 7 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान…
लापता धान की अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मामले के सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

🏢 संग्रहण केंद्र प्रभारी निलंबित…
बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र में धान की भारी कमी पाए जाने पर प्रशासन ने संग्रहण केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
📄 जिला विपणन अधिकारी को नोटिस…
इसके साथ ही जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले को लेकर जिला विपणन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और जवाब तलब किया गया है।
🔍 जांच समिति का गठन…
धान हेराफेरी के मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच समिति का गठन कर दिया है। समिति द्वारा पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।
🌾 सूखत को बताया गया मुख्य कारण…
प्रशासन की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र में धान की कमी का मुख्य कारण सूखत बताया गया है। यह कमी चूहों या कीटों द्वारा धान खाए जाने से नहीं हुई है।
📊 पिछले वर्षों की तुलना में सूखत कम…
प्रशासन ने बताया कि वर्ष 2020-21 में सूखत 3.9 प्रतिशत, 2021-22 में 3.67 प्रतिशत रहा, जबकि 2022-23 और 2023-24 में संग्रहण नहीं हुआ। वर्ष 2024-25 में सूखत 3.5 प्रतिशत पाया गया, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे कम है।
⚖️ दोषी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई…
कलेक्टर कवर्धा गोपाल वर्मा ने स्पष्ट किया है कि जांच समिति की रिपोर्ट के बाद यदि कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
🎙️ बाइट…
(गोपाल वर्मा, कलेक्टर – कवर्धा)

