🇮🇳 आज से शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली…

भारत समाचार 24×7.net…

Special report…

📍 लोकेशन:धमतरी
🎙️ 10/01/2026

धमतरी ज़िले में आज से अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ हो गया है। आमातालाब रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में सेना भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है, जहां युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

🗓️ 10 से 19 जनवरी तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया…

एआरओ रायपुर द्वारा 10 जनवरी से 19 जनवरी तक डिस्ट्रिक्ट वाइज कॉल-अप के तहत भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली पूरी तरह सुनियोजित और चरणबद्ध तरीके से संचालित की जा रही है।

👥 33 ज़िलों के 8999 अभ्यर्थियों को बुलावा…

इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के सभी 33 ज़िलों के कुल 8999 पुरुष अभ्यर्थियों को शामिल होने के लिए बुलाया गया है, जिन्होंने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) में सफलता हासिल की है।

📍 पहले दिन इन जिलों के अभ्यर्थी शामिल…

भर्ती रैली के पहले दिन सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) ज़िलों के अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।

📝 CEE में सफल अभ्यर्थियों के लिए आयोजन…

यह अग्निवीर भर्ती रैली केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई है, जिन्होंने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) में सफलता प्राप्त की है।

🚑 सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था चाक-चौबंद…

भर्ती रैली को लेकर ज़िला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

By Gulam Shabbir Hasan

Journalist | News Reporter | Content Creator Gulam Shabbir Hasan is an experienced Indian journalist associated with Bharat Samachar and Hamari Sarkar Daily Newspaper. With a strong background in news reporting, field coverage, and investigative journalism, he is dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to the public. He specializes in news writing, reporting, and interviews, with a keen ability to connect with people through strong communication and public interaction skills. Alongside traditional journalism, he is actively involved in social media content creation, ensuring news reaches a wider digital audience. Fluent in Hindi, English, and Urdu, Gulam Shabbir Hasan brings linguistic versatility and cultural sensitivity to his reporting. Beyond journalism, he has a deep interest in singing, poetry, and ghazals, which reflects his creative and expressive personality. 📍 Location: Surajpur, Chhattisgarh 📞 Contact: +91 83197 69851 | +91 99261 91754 📧 Email: shabbirhasan512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed