🏛️ महासमुंद दौरे पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, कहा भाजपा राम के नाम पर कर रही है सियासत…
भारत समाचार 24×7.net…
Special report…
📍 महासमुंद- 10/01/2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत आज महासमुंद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस द्वारा शुरू किए जा रहे ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ को लेकर मीडिया से चर्चा की।
🧑🌾 मनरेगा पर बीजेपी को बताया जनविरोधी…
प्रेस को संबोधित करते हुए चरणदास महंत ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कांग्रेस द्वारा गांव के गरीब मजदूरों को रोजगार देने की मंशा से शुरू की गई थी। लेकिन भाजपा सरकार इस योजना का नाम बदलने के साथ-साथ इसे धीरे-धीरे समाप्त करना चाहती है।
🚩 राम हमारे आराध्य, सियासत का साधन नहीं…
महंत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आराध्य हैं, लेकिन भाजपा राम के नाम पर केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम के नाम को महिमा देने की बजाय उसे छोटा करने का काम किया जा रहा है।
✊ सड़क से सदन तक संघर्ष की चेतावनी…
नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि मनरेगा में नए कानून के तहत नाम बदलने और बदलाव का कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी और इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा।
⚔️ डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार…
इधर, एक सामाजिक कार्यक्रम में महासमुंद पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने चरणदास महंत के बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज पूरी तरह से फेल हो चुकी है और जनता उनसे दूरी बना चुकी है।
📉 कांग्रेस को अपनी स्थिति पर सोचने की सलाह…
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने ही नेताओं से दूर हो चुके हैं और पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है कि ऐसी दुर्दशा क्यों हो रही है।
📈 मनरेगा को बताया विकसित भारत का रोडमैप…
अरुण साव ने कहा कि मनरेगा में लाया गया नया कानून विकसित भारत का रोडमैप है। रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है और गड़बड़ियों की सभी संभावनाओं को खत्म किया गया है।
🌱 गांव के विकास में केंद्र-राज्य की साझेदारी…
डिप्टी सीएम ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से जल संरक्षण, अधोसंरचना और अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेंगी, जिससे गांवों को समृद्ध और विकसित बनाने में यह योजना अहम भूमिका निभाएगी।
🎙️ बाइट…
(चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़)
(अरुण साव, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)

