▶ क्रिकेट से सजी खेल भावना…
भारत समाचार 24×7.net…
Special report…
स्लग: खेल-कूद का महाकुंभ
स्थान: मरवाही, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर: विजय सिंह
जीपीएम जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत कटरा में क्रिकेट क्लब कटरा द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खेल मैदान में उत्साह और रोमांच का माहौल देखने को मिला।
▶ खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला…
टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद प्रतिनिधि राकेश मसीह उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और खेल प्रतिभा की सराहना की। खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
▶ खेल से स्वास्थ्य और सकारात्मकता…
राकेश मसीह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल-कूद से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच सिखाते हैं, जिससे समाज को मजबूत आधार मिलता है।
▶ आयोजकों को मिली सराहना…
सांसद प्रतिनिधि ने क्रिकेट क्लब कटरा के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
▶ दर्शकों ने लिया भरपूर आनंद…
टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे गांव में खेल उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
▶बाइट…
(राकेश मसीह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि, मरवाही)
(अशोक कुमार यादव, पदाधिकारी, क्रिकेट क्लब कटरा)
(राहुल कुमार, खिलाड़ी, ग्राम पंचायत परासी)

