पंडरिया विकास महोत्सव, 10 हज़ार की भीड़ बनी गवाह...
भारत समाचार24×7.net…
Special report…
कवर्धा-विजय सिंह, 10/01/2026
कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में आज विकास के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका परिषद पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई क्षेत्र के अंतर्गत कुल ₹19 करोड़ 94 लाख 75 हजार रुपये के विकास एवं अधोसंरचना कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक नागरिकों की उपस्थिति ने विकास को लेकर जनता के उत्साह को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
■ विकास को मिली नई रफ्तार…
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर पंडरिया नगर पालिका के लिए ₹2 करोड़ तथा नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के सर्वांगीण विकास हेतु ₹1-1 करोड़ की अतिरिक्त राशि देने की बड़ी घोषणा की। इस घोषणा से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
■ जनसेवा को बताया संकल्प…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि विधायक भावना बोहरा ने जनसेवा को अपना मूल मंत्र बनाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अधोसंरचना के क्षेत्र में हो रहे कार्य आने वाले समय में पंडरिया की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है।
■ जनता के विश्वास को बताया ताकत…
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जनता के विश्वास से मिला दायित्व उनके लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि आज 19 करोड़ से अधिक के विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए हैं। उनका लक्ष्य है कि पंडरिया विधानसभा का हर गांव, हर बस्ती और वनांचल क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़े।
■ ये कार्य हुए लोकार्पित–भूमिपूजित…
कार्यक्रम में जिन प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया, उनमें सड़क निर्माण, पेयजल योजनाएं, नगरपालिका भवन सह व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, नवीन तहसील भवन सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
■ जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी…
इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, जनपद एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम उत्सव और विकास के माहौल में संपन्न हुआ।
बाइट…
(भावना बोहरा, विधायक पंडरिया)
(अरुण साव, उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़)

