एसआईआर 2026 के तहत तेज़ हुई प्रक्रिया…
भारत समाचार 24×7.net…
Special report…
सूरजपुर / 10/01/2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत सूरजपुर जिले में मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पर विशेष फोकस किया गया है।
▶️ तीन विधानसभा क्षेत्रों के 980 केंद्रों पर कार्रवाई…
जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र—प्रेमनगर (04), भटगांव (05) और प्रतापपुर (06) के कुल 980 मतदान केंद्रों/विहित स्थानों पर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जा चुका है। इसके साथ ही संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में भी प्रक्रिया जारी है।
▶️ दावा-आपत्ति और सुनवाई का दौर शुरू…
प्रारंभिक प्रकाशन के बाद अब दावा-आपत्ति और सुनवाई चरण में प्रवेश कर लिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक अधिकारियों द्वारा सभी अनमैप मतदाताओं को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथियों पर सुनवाई की जा रही है।
▶️ दस्तावेजों का जिला स्तर पर कड़ा सत्यापन…
मतदाताओं की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तुत दस्तावेजों का जिला स्तरीय सत्यापन टीम द्वारा संबंधित प्राधिकरणों से जांच कर सत्यापन किया जा रहा है। वहीं, राज्य के बाहर से जारी दस्तावेजों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ (रायपुर) के माध्यम से अन्य राज्यों को भेजा जा रहा है।
▶️ मतदाताओं से प्रशासन की अपील…
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची को पारदर्शी, शुद्ध और विवादमुक्त बनाया जा सके।

