Bharatsamachar24×7.net…
Special report…
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ | 14 जनवरी 2026
रिपोर्टर: विजय सिंह
किसानों की मेहनत पर भारी पड़ी प्रशासनिक लापरवाही…
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जगदलपुर के नियानार और बिरिंगपाल धान संग्रहण केंद्रों में खरीदी के बाद समय पर उठाव नहीं होने से करीब 1 लाख 44 हजार क्विंटल धान सड़ने का गंभीर आरोप सामने आया है।
दीपक बैज का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दोनों धान संग्रहण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दावा किया कि बीते खरीफ सीजन में खरीदा गया धान अब तक नहीं उठाया गया, जिसके कारण भारी मात्रा में धान खराब हो गया।
हज़ार करोड़ के नुकसान का दावा…
दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सड़े हुए धान की अनुमानित कीमत करीब 1000 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खुद को गरीबों की हितैषी बताती है, लेकिन सड़े धान को मिलिंग कर पीडीएस के माध्यम से राशन दुकानों तक पहुँचाया जा रहा है, जो गरीबों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।
मुख्यमंत्री से जवाब की मांग…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस पूरे मामले को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल जवाब और कार्रवाई की मांग की है।
सरकारी प्रतिक्रिया का इंतज़ार…
फिलहाल इस पूरे मामले पर राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस के आरोपों के बाद धान खरीदी, भंडारण और उठाव व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
बाइट-दिपक बैज (कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष)

