Bharatsamachar24×7.net…
Special report…
Reporter: विजय सिंह
Location: बलरामपुर
Date: 14.01.2026
🔸 मकर संक्रांति पर तातापानी महोत्सव का आगाज़…
बलरामपुर जिले में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं तातापानी पहुंचे और महोत्सव का उद्घाटन किया।
🔸 प्राचीन शिव मंदिर में पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना…
तातापानी पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने जिला एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।
🔸 200 नवविवाहित जोड़े एक सूत्र में बंधे…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री ने सभी नवविवाहित जोड़ों को दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
🔸 668 करोड़ के 210 विकास कार्यों का शिलान्यास…
सीएम विष्णु देव साय ने महोत्सव परिसर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया और 668 करोड़ रुपये की लागत से करीब 210 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया।
🔸 महिला ट्रांजिट हॉस्टल और महोत्सव के लिए बड़ी घोषणा…
मुख्यमंत्री ने मंच से महिला कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल, पंजीयन कार्यालय सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की। वहीं कृषि मंत्री की मांग पर तातापानी महोत्सव के लिए सालाना 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की गई।
🔸 सीएम का बयान…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य उपासना का पर्व है। तातापानी आकर शिव-पार्वती और सूर्य देव की पूजा कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की है। महोत्सव की भव्यता हर साल बढ़ रही है और 600 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लाभ सीधे जनता को मिलेगा।
🔸 कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख लोग मौजूद…
कार्यक्रम में कृषि मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री, सरगुजा सांसद, स्थानीय विधायक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
🎥 विजुअल्स…

(प्राचीन शिव मंदिर में प्रवेश और पूजा)

(पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों द्वारा स्वागत)

(सामूहिक विवाह समारोह)

(पतंगबाजी और महोत्सव के रंगारंग दृश्य)

(प्रदर्शनी स्टॉल का निरीक्षण)

