बालिकाओं की पढ़ाई को मिली नई गति…
Bharatsamachar24×7.net…
Special report by shabbir hasan…
सूरजपुर | 16 जनवरी 2026
सूरजपुर ज़िले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र में सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को बड़ी सौग़ात मिली। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करवां और लटोरी में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 146 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं।
ग्रामीण छात्राओं के लिए राहत भरा क़दम…
करवां विद्यालय में 44 और लटोरी विद्यालय में 102 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। साइकिल मिलने से ग्रामीण अंचलों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और ड्रॉपआउट की समस्या में कमी आएगी।
सुशासन सरकार की प्रभावी पहल…
मंत्री ने कहा कि सुशासन सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक मज़बूत क़दम है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

