रात 11 बजे चीरी ख़ामोशी, एक टक्कर और तीन ज़िंदगियां ख़त्म…
टूटी सांसें: हाईवे पर कार बनी क़ब्र…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
बुलंदशहर/मेरठ |19 जनवरी 2026
सोमवार रात क़रीब 11 बजे बुलंदशहर–मेरठ हाईवे (NH-334) पर एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। चिड़ावक गांव के पास तेज़ रफ़्तार एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि मौक़े पर ही कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई।
लग्ज़री कार बनी मलबा, बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला…
हादसे के बाद लग्ज़री कार पूरी तरह लोहे के मलबे में तब्दील हो गई। सड़क पर बिखरा कांच, मुड़ा हुआ वाहन और ख़ून से सना हाईवे हादसे की भयावहता बयां कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक कोई भी जीवित नहीं बचा था।
भाजपा नेता का बेटा, डॉक्टर और सुरक्षा अधिकारी की पहचान…
पुलिस को कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान, अंकित त्यागी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय त्यागी के पुत्र एवं भाजपा एमएलसी अश्विनी त्यागी के भतीजे डॉ.आशुतोष पूनिया, महेश कुमार अंकित त्यागी के पीएसओ (सुरक्षा अधिकारी) के रूप में हुई है।
पोल्ट्री फार्म देखने गए थे, लौटते वक्त काल बनकर आया हादसा…
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों बुलंदशहर में एक पोल्ट्री फार्म देखने गए थे। डॉ. आशुतोष अपने गांव में आधुनिक पोल्ट्री फार्म शुरू करने की योजना बना रहे थे। काम निपटाकर मेरठ लौटते समय यह हादसा हो गया।
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए…
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी, सीओ सिटी और सीओ सिकंदराबाद मौक़े पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद इलाक़े में शोक और सनसनी का माहौल है।

