सामूहिक बैठक में ग्रामवासियों ने पंचायत कार्यप्रणाली पर जताया भरोसा…
अवैध अतिक्रमण के हटने से ग्रामीणों ने पंचायत की जमकर की प्रशंसा…
भारत समाचार 24×7.net…
ख़ास रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
सूरजपुर | 19 जनवरी 2026
ग्राम पंचायत केशव नगर अंतर्गत मउहारी डांड़ प्राथमिक शाला परिसर में सोमवार को शासकीय स्कूल भूमि विवाद को लेकर समस्त ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल की शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़े एवं उससे जुड़े आरोपों की वस्तुस्थिति की जांच की गई।
अवैध कब्ज़े को लेकर सामने आया सच…
बैठक में यह तथ्य सामने आया कि संतोष सोनी, जो कि वार्ड पंच राधा सोनी के पति हैं, उनके द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला की कुछ भूमि पर अवैध रूप से कब्ज़ा किया गया था। दिनांक 16 जनवरी 2026 को बहुसंख्यक ग्रामवासियों की उपस्थिति एवं सहमति से उक्त अतिक्रमण भूमि पर मौजूद झाड़-झंगाड़, कुछ बांस के पेड़ एवं अवरोध को हटाया गया था।

हस्तक्षेप और भ्रम फैलाने के आरोप…
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान संतोष सोनी एवं उनके पुत्र राहुल सोनी द्वारा हस्तक्षेप करने का प्रयास किया गया। साथ ही मीडिया के माध्यम से पंचायत, सरपंच, उपसरपंच एवं जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से निराधार एवं भ्रामक खबरें प्रसारित की गईं।

पेड़ों को लेकर फैलाया गया भ्रम…
मीडिया में यह आरोप लगाया गया कि पंचायत द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर हरे-भरे पेड़ों को जबरन कटवाया गया। जबकि बैठक में मौक़े पर निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और वास्तविकता से उनका कोई संबंध नहीं है।

मौक़े पर निरीक्षण में आरोप पाए गए झूठे…
आज की सामूहिक बैठक में समस्त ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि मौक़े पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संतोष सोनी एवं उनके परिवार द्वारा लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन हैं। इसके बाद पंचायत की कार्यशैली पर ग्रामवासियों ने संतोष व्यक्त किया।
पंचनामा बनाकर दी गई सर्वसम्मति…
बैठक में शामिल सभी ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की सहमति से एक पंचनामा तैयार किया गया। पंचनामा को ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्राम वासियों के द्वारा भली-भांति पढ़कर अपनी सहमति प्रदान करते हुए हस्ताक्षर किए गए।

पंचनामा में दर्ज प्रमुख तथ्य…
ग्राम पंचायत के सरपंच राजकुमार सिंह एवं उपसरपंच दिनेश कुमार सोनी के द्वारा एक पंचनामा तैयार कर स्पष्ट उल्लेख किया गया कि संबंधित भूमि ग्राम पंचायत केशव नगर में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की है, जिस पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने वाला व्यक्ति संतोष सोनी है। यह पूरा मामला ज़िला सूरजपुर के अंतर्गत आता है।

ग्रामवासियों का पंचायत को समर्थन…
बैठक में उपस्थित लगभग सभी ग्रामवासियों ने संतोष सोनी के विरुद्ध नाराज़गी व्यक्त करते हुए पंचायत के निर्णय और कार्यप्रणाली का समर्थन किया तथा प्रशासन से ऐसे मामलों में सख़्त कार्रवाई की मांग की।

पंचनामा में शामिल प्रमुख नाम…
पंचनामा में जिन प्रमुख ग्रामवासियों/जनप्रतिनिधियों के नाम दर्ज हैं, उनमें शामिल हैं –
गुप्तेश्वर सोनी, राजकुमार सिंह (सरपंच), दिनेश सोनी (उपसरपंच), सुखदेव सोनवानी (जनपद सदस्य), कुंजनगर (उप सरपंच) सज्जाद खान, भारत समाचार-संपादक शब्बीर हसन, करम चंद, संजय सिंह, आदित्य रवि, प्रकाश खाखा, संजय ठाकुर, राकेश सोनी, विमलेश सोनी, हृदय सोनी, धीरेंद्र पांडेय, मुकेश झा, प्रेम लाल पटेल, सोनू रवि, महेंद्र प्रजापति, सारधा सोनी, सुनील गोरा, मंटू सोनी, अफरोज खान, सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

