कलेक्टर के निर्देश पर हुआ भौतिक सत्यापन…
Bharatsamachar24×7.net…
Special report…
✍️shabbir hasan…
सूरजपुर | 19 जनवरी 2026
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार ज़िले के धान उपार्जन केंद्रों में भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की गई। जांच के दौरान चंदौरा एवं लटोरी धान ख़रीदी केंद्रों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर राजस्व विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

चंदौरा केंद्र में 2,045 बोरी धान की कमी…
विगत दिवस धान उपार्जन केंद्र चंदौरा का भौतिक सत्यापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रतापपुर, सीसीबी नोडल अधिकारी, खाद्य निरीक्षक एवं एसडब्ल्यूयूसी प्रतापपुर के स्टाफ की उपस्थिति में किया गया।

सत्यापन के दौरान केंद्र में कुल 1,52,607 बोरी धान (22 स्टेक में) भंडारित पाया गया, जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड में 1,54,652 बोरी (61,860.80 क्विंटल) दर्शाई गई थी। इस प्रकार मौक़े पर 2,045 बोरी अथवा 818 क्विंटल धान की कमी पाई गई।

लटोरी केंद्र में भी भारी अंतर…
इसी क्रम में धान ख़रीदी केंद्र लटोरी का भौतिक सत्यापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सूरजपुर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। जांच में 10,919 बोरी धान, जिसका कुल वजन 4,367.6 क्विंटल है, कम पाया गया।

ज़िला प्रशासन सख़्त, जांच जारी…
धान उपार्जन केंद्रों में सामने आई इस कमी को ज़िला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की तैयारी की जा रही है।


