🟠 सूरजपुर में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक…
Bharatsamachar24×7.net…
Special report…
✍️शब्बीर हसन…
सूरजपुर/18 जनवरी 2026/
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर में ज़िला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर एवं ज़िला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र पाटले सहित सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
🟢 धान ख़रीदी को लेकर स्पष्ट निर्देश…
मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की वस्तुस्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों की सहूलियत को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए। धान ख़रीदी से लेकर उठाव तक की प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष ज़ोर दिया गया।
🔵 स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने पर फोकस…
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि ज़िले के प्रत्येक नागरिक को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले। दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

🟣 दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के निर्देश…
चाँदनी और बिहारपुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की बुनियादी आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिया कि आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को भेजें, ताकि इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल सके।
🟡 सड़क, बिजली और पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा…
सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने बिजली व्यवस्था और पीएम सूर्य घर योजना की भी समीक्षा की। विद्युत विभाग को योजना के लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक आमजन इसका लाभ उठा सकें।
⚫ फील्ड विजिट और सेवा भाव पर सख़्त संदेश…
मुख्यमंत्री ने सभी ज़िला अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने, कर्तव्य स्थल पर निवास करने और सेवा भाव के साथ जनहित में कार्य करने की स्पष्ट हिदायत दी। बैठक के अंत में अधिकारियों से सुझाव भी लिए गए और अच्छे सुझावों को अमल में लाने का भरोसा दिलाया गया।

