पुलिस की जागरूकता मुहिम को सोशल मीडिया रील से पलीता…
Bharatsamachar24×7.net…
Special report…
रिपोर्टर – विजय सिंह
कोंडागांव | 20 जनवरी 2026
कोंडागांव ज़िले में जहां एक ओर पुलिस गांव-गांव चलित थाना लगाकर आम नागरिकों को साइबर ठगी और अपराधों से बचने के लिए जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर कृषि विभाग में पदस्थ दो आरईओ कर्मचारी सोशल मीडिया पर भ्रामक रील बनाकर प्रशासनिक प्रयासों को खुली चुनौती देते नज़र आ रहे हैं।
मामला कृषि विभाग के आरईओ कर्मचारी दुष्यंत नाग एवं लकेश सेठिया से जुड़ा है, जिन पर सोशल मीडिया पर “पैसा दोगुना करने” जैसे भ्रामक संदेशों वाली रील बनाकर युवाओं को ग़लत दिशा में प्रेरित करने का आरोप है। यह आचरण न केवल शासन के निर्देशों का उल्लंघन है, बल्कि ग्रामीण युवाओं को साइबर ठगी की ओर धकेलने वाला भी माना जा रहा है।
विभागीय कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधरे कर्मचारी…
सूत्रों के अनुसार दोनों कर्मचारियों पर पूर्व में भी विभागीय कार्यों में लापरवाही के आरोप लगे हैं, जिसके चलते कृषि विभाग ने इनके दो माह का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके, एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दोनों को विभागीय कार्रवाई का मज़ाक उड़ाते हुए देखा गया।
अब पुलिस की साइबर जागरूकता मुहिम के ठीक विपरीत वायरल हो रही रीलों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। सवाल यह है कि क्या कोंडागांव पुलिस और कृषि विभाग ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर सख़्त कार्रवाई करेगा या मामला एक बार फिर फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।

