रेत की जगह मिट्टी, बिना स्टीमेट और सुरक्षा के चल रहा डेम निर्माण…
Bharatsamachar24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
रिपोर्टर ! विजय सिंह ! 22 जनवरी 2026
गौरेला पेंड्रा मरवाही | मरवाही
आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत बेलझिरिया में चल रहे डेम निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बनाए जा रहे इस डेम में एरिगेशन विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से गुणवत्ता से खुला खिलवाड़ किए जाने के आरोप लगे हैं।
निरीक्षण में खुली पोल…
ज़िला पंचायत सभापति बूंदकुंवर मास्को, ग्राम पंचायत सरपंच उमेन्द्र सिंह, जनपद सदस्य एवं ग्रामीणों द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि निर्माण कार्य में रेत की जगह धूल–मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। मौके पर स्टीमेट की प्रति, सूचना बोर्ड और मज़दूरों की सुरक्षा व्यवस्था तक नदारद मिली।
जनप्रतिनिधियों का फूटा गुस्सा…
सभापति बूंदकुंवर मास्को ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य शुरू होने से अब तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। वहीं सरपंच उमेन्द्र सिंह ने डेम निर्माण को पूरी तरह गुणवत्ता विहीन बताते हुए बड़े भ्रष्टाचार की आशंका जताई और जांच की मांग की।
कैमरे से भागते अधिकारी…
मामले में एरिगेशन विभाग के अधिकारी कैमरे के सामने आने से बचते नज़र आए, जिससे संदेह और गहरा गया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से दोषियों पर सख़्त कार्रवाई की मांग की है।
बाइट…
बूंदकुंवर मास्को – सभापति, ज़िला पंचायत जीपीएम
उमेन्द्र सिंह – सरपंच, ग्राम पंचायत बेलझिरिया
सतेंद्र विश्वकर्मा – मिस्त्री, डेम निर्माण कार्य

