शंकराचार्य अपमान को बताया सनातन समाज का अपमान…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
अंबिकापुर | 22 जनवरी 2026
अंबिकापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में यूपी में जगतगुरु शंकराचार्य से जुड़े घटनाक्रम की कड़ी निंदा की गई। ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि शंकराचार्य हमेशा सिस्टम की कमियों पर सवाल उठाते रहे हैं, इसी कारण उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया। उन्होंने इसे पूरे सनातन समाज का अपमान बताते हुए गहरी नाराज़गी जताई।
बालकृष्ण पाठक, ज़िला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी सरगुजा
▶️ यूपी मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग…
कांग्रेस ने इस मामले को गंभीर बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। बालकृष्ण पाठक ने कहा कि इस घटना से पूरा सनातन समाज स्तब्ध और आक्रोशित है, लेकिन सरकार मौन साधे बैठी है।
▶️ गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने में भाजपा विफल…
प्रेस वार्ता में भाजपा पर चुनावी वादों से मुकरने का भी आरोप लगाया गया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनने पर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई।

