कोई भी पात्र व्यक्ति दवा से वंचित न रहे – कलेक्टर…
भारत समाचार24×7.net…
Special report…
✍️Shabbir hasan…
सूरजपुर | 28 जनवरी 2026
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में ज़िला संयुक्त कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सख़्त रुख़ अपनाया गया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य, शिक्षा, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों को निर्देशित किया कि गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंच बनाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे।
🗂️ माइक्रो प्लान और कैलेंडर आधारित कार्ययोजना…
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के सफल संचालन हेतु ज़िला स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को अन्य विभागों के समन्वय से कैलेंडर आधारित कार्ययोजना बनाकर अधिकतम लोगों तक दवा पहुंचाने को कहा गया। साथ ही, व्यापक प्रचार-प्रसार, मुनादी और विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।

💊 10 फरवरी से शुरू होगा सर्वजन दवा सेवन अभियान…
ज़िले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा क़दम उठाते हुए 10 फरवरी 2026 से सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत होगी। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा लोगों को खिलाएंगे। हालांकि दो वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति दवा सेवन से बाहर रखे जाएंगे।
📊 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनपदों की समीक्षा…
बैठक में कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद स्तरीय अधिकारियों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के रिक्त पद, आपार आईडी की अद्यतन स्थिति सहित अन्य विषयों पर जानकारी ली। साथ ही सम्पूर्णता अभियान 2.0 पर चर्चा करते हुए बताया गया कि इसका शुभारंभ 28 जनवरी को मंगल भवन, प्रतापपुर में होगा।

🏭 निवेश और उद्योगों पर भी फोकस…
समय-सीमा बैठक के पश्चात् ज़िला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ज़िले में उद्योगों की स्थापना, निवेश की स्थिति और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने अविकसित औद्योगिक क्षेत्रों के विकास हेतु भविष्य को ध्यान में रखते हुए ठोस प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
👥 बैठक में रहे ये अधिकारी मौजूद…
बैठक में डीएफओ डी.पी. साहू, ज़िला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सभी एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

