🚨 बुलडोज़र चला तो भड़की भीड़, सूरजपुर में हालात बेक़ाबू...
Bharatsamachar24×7.net…
Special report…
✍️Shabbir hasan…
सूरजपुर। ज़िले के लटोरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरगंज के बथान पारा में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कार्रवाई के दौरान उग्र भीड़ ने जेसीबी और अधिकारियों के वाहनों पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया, जिससे कई सरकारी गाड़ियों के शीशे टूट गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
🚨 कार्रवाई के दौरान अचानक भड़की हिंसा…
प्रशासन और पुलिस बल की संयुक्त टीम अवैध कब्ज़ों को हटाने गांव पहुंची थी। जैसे ही बुलडोज़र से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई, कब्ज़ाधारियों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध उग्र हो गया और भीड़ ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौक़े पर अफ़रा-तफ़री मच गई।
⚔️ ग्रामीण आपस में भी भिड़े, गांव में तनाव…
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का समर्थन कर रहे ग्रामीण और विरोध कर रहे लोगों के बीच भी जमकर झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिससे पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राजस्व और पुलिस की टीम मौक़े पर डटी हुई है। फिलहाल प्रशासन हालात पर नज़र बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के प्रयास जारी है।

