⚡ वही खेले गए दूसरे मुक़ाबले में थंडर स्ट्राइकर ने मीडिया मार्शल को 7 विकेट से रौंदा…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
बिश्रामपुर | सूरजपुर | 15 फरवरी 2026
आज़ाद ग्राउंड में खेले गए आज़ाद ग्राउंड प्रीमियर लीग (एजीपीएल) 2026 के उद्घाटन मुक़ाबले में रोमांच अपने चरम पर रहा। बॉयज़ विला स्टार बिश्रामपुर और एफ.सी.आई. बिश्रामपुर के बीच खेले गए इस मैच ने दर्शकों को आख़िरी गेंद तक बांधे रखा। वहीं खेले गए दूसरे मुक़ाबले में थंडर स्ट्राइकर की टीम ने मीडिया मार्शल बिश्रामपुर को 7 विकटों से पराजित किया।

⚡ पहले 5 ओवरों में रनों की बरसात, फिर अचानक ब्रेक…
10-10 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बॉयज़ विला स्टार की टीम ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पहले पांच ओवरों में 71 रन ठोक दिए। चौकों-छक्कों की झड़ी से बड़ा स्कोर तय लग रहा था, लेकिन दूसरे हाफ में एफसीआई के गेंदबाजों ने ज़बरदस्त वापसी की। सटीक गेंदबाज़ी के दम पर बॉयज़ विला की पारी 10 ओवर में महज़ 96 रनों पर सिमट गई।

🔥 रोहित यादव का जलवा, एफसीआई की यादगार जीत…
97 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीआई बिश्रामपुर की शुरुआत लड़खड़ा गई, लेकिन रोहित यादव ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए से मैच का रुख़ बदल दिया। संयम और आक्रामकता के दम पर उन्होंने टीम को जीत दिलाई। कप्तान अविनाश सिंह उर्फ कल्लू की अगुवाई में एफसीआई ने उद्घाटन मुक़ाबले में दमदार जीत दर्ज की।

🌟गरिमामयी उपस्थिति से सजा उद्घाटन समारोह…
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विंध्येश्वर शरण सिंह देव उर्फ विंकी बाबा की उपस्थिति रही। अध्यक्षता कर रहे राजेश यादव के साथ साथ राजकिशोर, राघवेंद्र भैया, विक्की यादव, गोपाल सिंह विद्रोही, चुन्ना सिंह, अविनाश साहू उर्फ मिकी राजकुमार यादव, विकास सिंह, शाहरुख खान, विक्की चौरसिया, राहुल गुप्ता, आयुष सिंह, शिरीष कुमार एवं भारत समाचार के संपादक शब्बीर हसन के साथ-साथ आयोजन कमेटी के अध्यक्ष देव कुमार शर्मा उर्फ देवा, संरक्षक अविनाश सिंह उर्फ कल्लू मंचाशीन रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। एजीपीएल 2026 का यह धमाकेदार आगाज़ संकेत दे रहा है कि आने वाले मुक़ाबले और भी ज़्यादा रोमांचक होने वाले हैं।








