भारत समाचार24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
अंबिकापुर|सरगुजा| 21 फरवरी 2026
⚖️ अवैध निर्माण पर सख़्त कार्रवाई…
अंबिकापुर में नगर निगम ने बड़ा प्रशासनिक क़दम उठाते हुए लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल की इमारत को अवैध घोषित कर दिया है। निगम के अनुसार, अस्पताल भवन स्वीकृत नक्शे के विपरीत अधिक क्षेत्र में बनाया गया है और उसी कॉम्प्लेक्स में अस्पताल संचालित किया जा रहा है। नगर निगम ने भवन स्वामी को 15 दिन के भीतर अवैध निर्माण हटाने का आदेश जारी किया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
🏗️ अब निगम करेगा तोड़फोड़, ख़र्च भी वसूलेगा…
निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब अवैध निर्माण को स्वयं हटाया जाएगा। इस कार्रवाई में आने वाला पूरा ख़र्च भवन मालिक से वसूला जाएगा। प्रशासन के इस सख़्त रुख़ से शहर में हड़कंप मच गया है।

⚡ ट्रांसफार्मर बना ख़तरे की घंटी…
स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के ख़िलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि अस्पताल परिसर के पास संकरी सड़क किनारे बिजली का ट्रांसफार्मर लगवाया गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

🔍 जनता की नज़रें अब प्रशासन पर…
अब देखना होगा कि नगर निगम कब तक इस आदेश पर अमल करता है और क्या ज़िम्मेदार अधिकारियों पर भी कोई कार्रवाई होती है। फिलहाल शहर में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर तेज़ है।






