🌺 गंडई नगरी का गौरव दिवस: राजपरिवार के युवा ने बढ़ाया मान-सम्मान…
भारत समाचार 24×7.net…
✍️शब्बीर हसन…
विशेष रिपोर्ट…
राजनांदगांव/गंडई…
गंडई की ऐतिहासिक धरती ने एक बार फिर गौरव का स्वर्णिम अध्याय रचा है। प्रतिष्ठित राजपरिवार के युवा सदस्य करण शाह खुशरो ने प्रथम प्रयास में सिविल न्यायाधीश (Civil Judge) पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर दिया है। राजपरिवार के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी सदस्य ने न्यायिक सेवा में पहली ही कोशिश में सफलता प्राप्त की है।
📚 शैक्षणिक पृष्ठभूमि…
करण शाह खुशरो की प्रारंभिक शिक्षा गंडई स्थित ज्ञानदीप विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा Delhi Public School Durg से पूर्ण की। शुरू से ही अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण उनकी पहचान रहा है।
👨👩👦 परिवार का मार्गदर्शन बना सफलता की कुंजी…
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे पिता श्री लाल तारकेश्वर शाह खुशरो का मार्गदर्शन और माता श्रीमती नीता शाह के आशीर्वाद, प्रेरणा व संस्कारों का विशेष योगदान रहा। परिवार के सशक्त समर्थन ने करण को न्यायिक सेवा जैसे प्रतिष्ठित पद तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समस्त गंडई क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि दृढ़ संकल्प और कठोर परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

🌺 करण शाह खुशरो को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ। 🌺

