जब एसपी से पत्रकार तक बोले – बुरा ना मानो होली है…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
सूरजपुर | 3 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। ज़िला प्रशासन और पत्रकारों ने एक साथ रंगों के इस पावन पर्व को मनाते हुए आपसी भाईचारे और समन्वय का अनूठा संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत जलपान से हुई, जिसके बाद उपस्थित सभी अधिकारियों और पत्रकारों ने अपना-अपना परिचय साझा किया। माहौल हंसी, गीत, शायरी और हल्की-फुल्की चुटकियों से सराबोर रहा।

प्रशासन और मीडिया का अनोखा संगम…
“बुरा ना मानो होली है” की मधुर ठिठोली के बीच प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन और मीडिया के बीच विश्वास और सहयोग की मज़बूत कड़ी का प्रतीक बनकर उभरा।

एसपी का संदेश: प्यार बांटें, नफ़रत मिटाएं…
ज़िले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि होली रंगों का त्योहार ज़रूर है, लेकिन इसका वास्तविक उद्देश्य समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को मज़बूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी समन्वय को नई ऊर्जा देते हैं और दिलों से दूरियां मिटाने का अवसर प्रदान करते हैं।

वरिष्ठ और युवा पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति…
समारोह में ज़िले के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ युवा और ऊर्जावान पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मुख्य रूप से ओपी तिवारी, राजेश सोनी, नितेश गुप्ता, संस्कार अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, शब्बीर हसन, राजेंद्र पासवान, कौशलेंद्र यादव, अनिल साहू, आमिर खान, सूर्यनारायण, लोकेश गोस्वामी, सुल्तान खान, मिथलेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, फिरोज़ अंसारी, गौरव मिश्रा एवं सुरेंद्र साहू सहित नगर के अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सौहार्दपूर्ण और यादगार बनाया।

सौहार्द और सम्मान के साथ समापन…
कार्यक्रम के अंत में ज़िला प्रशासन की ओर से उपस्थित पत्रकारों को उपहार एवं मिठाइयां भेंट की गईं। समारोह में सूरजपुर एसपी- प्रशांत ठाकुर, कलेक्टर- एस जयवर्धन, एसडीएम- शिवानी जायसवाल, जिला सीईओ- वीरेंद्र सिंह पाटले, तहसीलदार- सूर्यकांत साय एवं आर.आई.- अशोक गिरी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

यह होली मिलन समारोह प्रशासन और पत्रकारिता जगत के बीच सहयोग, विश्वास और भाईचारे की एक सशक्त मिसाल बन कर उभरा।

