अहमदाबाद में गूंजा ‘भारत चैंपियन’: न्यूज़ीलैंड पर 96 रन की ऐतिहासिक जीत…
चार विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह बने मैन ऑफ द मैच वहीं संजू सैमसन प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट…
तूफानी बल्लेबाज़ी, घातक गेंदबाज़ी,,टी20 क्रिकेट की बादशाहत बरक़रार…
धोनी और रोहित की विरासत आगे बढ़ी, सूर्यकुमार यादव ने दिलाया भारत को तीसरा टी20 वर्ल्ड कप…
बुमराह ने चार और अक्षर ने झटके तीन विकेट…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
अहमदाबाद, 8 मार्च 2026 — भारतीय टीम ने एकतरफा मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर ICC Men’s T20 World Cup 2026 का ख़िताब तीसरी बार अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, लेकिन भारत के सलामी बल्लेबाज़ों ने इस फैसले को पूरी तरह ग़लत साबित कर दिया। पहले ही छह ओवरों में भारतीय टीम ने 92 रन ठोककर मैच का रुख़ अपने पक्ष में कर लिया।

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की तूफानी बल्लेबाज़ी…
भारत की ओर से ओपनिंग करते हुए Abhishek Sharma ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन बनाकर तूफानी शुरुआत दी। वहीं Sanju Samson ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाते हुए 89 रनों की शानदार पारी खेली। इशान किशन ने भी 25 गेंद में शानदार 54 रन बनाया, तीनों बल्लेबाज़ों ने न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की और कुछ समय के लिए ऐसा लगने लगा था कि भारत टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बना सकता है।

एक ओवर ने बदला मैच का मोमेंटम…
न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों ने बीच के ओवरों में थोड़ी वापसी की कोशिश की। एक ओवर में James Neesham ने केवल एक रन देकर तीन विकेट झटक लिए, जिससे भारतीय रन गति कुछ समय के लिए धीमी हुई। हालांकि अंत के ओवरों में Shivam Dube ने ताबड़तोड़ 26 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 255 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

न्यूज़ीलैंड की ख़राब शुरुआत…
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही। पहला झटका भारतीय ऑलराउंडर Axar Patel ने दिया। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। हालांकि न्यूज़ीलैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज़ Tim Seifert ने शानदार अर्धशतक लगाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ों का साथ नहीं मिलने से टीम दबाव में ही रही।

भारत ने रचा ऐतिहासिक रिकॉर्ड…
आख़िरकार न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम लक्ष्य से 96 रन पीछे रह गई और भारत ने यह मुक़ाबला आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में तीन बार ख़िताब जीतने वाली पहली टीम बन गया। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है और पूरे देश में जश्न का माहौल है।

संजू सैमसन बने मैच और टूर्नामेंट के सबसे बड़े सितारे…
पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए Sanju Samson को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ख़िताब दिया गया। Sanju Samson की लगातार शानदार पारियों ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं फाइनल मुक़ाबले में शानदार गेंदबाज़ी कर चार ओवरों में महज़ 15 रन देकर चार विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टूर्नामेंट के अन्य बड़े रिकॉर्ड…
इस प्रतियोगिता में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के Sahibzada Farhan के नाम रहा, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे अधिक 383 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ बने। वहीं गेंदबाज़ी में भारत के स्टार स्पिनर Varun Chakravarthy और तेज़ गेंदबाज़ Jaspreet Bumrah ने 14-14 विकेट हासिल कर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ बने।

जश्न में डूबा पूरा देश…
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में क्रिकेट प्रशंसकों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक हर जगह टीम इंडिया की इस शानदार उपलब्धि की चर्चा हो रही है।


