जांजगीर-चांपा में बड़ा जनआंदोलन, सुबह 6 बजे से चक्काजाम…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
रिपोर्टर- विजय सिंह…
जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा ज़िले में आज कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप के नेतृत्व में आम जनता और व्यापारियों के सहयोग से बड़ा आंदोलन देखने को मिला। सुबह 6 बजे से नगर बंद और चक्काजाम शुरू किया गया, जो पांच घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। आंदोलनकारी ओवरब्रिज के पास नहरिया बाबा मंदिर के पास रैम्प निर्माण और नैला रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कई विधायक और कांग्रेस पदाधिकारी आंदोलन में शामिल…
इस प्रदर्शन में अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू सहित ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कई पदाधिकारी भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी भी आंदोलन में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे।
प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की लगातार कोशिश…
चक्काजाम और नगर बंद को देखते हुए पुलिस और ज़िला प्रशासन के अधिकारी लगातार आंदोलनकारियों से बातचीत कर रहे हैं। वहीं रेलवे के अधिकारी भी मौक़े पर पहुंचकर चक्काजाम समाप्त कराने और समाधान निकालने के लिए चर्चा का प्रयास कर रहे हैं।
विधायक व्यास कश्यप ने दी चेतावनी…
विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि जब तक ओवरब्रिज रैम्प निर्माण और नैला स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह से जनता के हित में किया जा रहा है।

