कुदरगढ़ महोत्सव को मिला बड़ा सहारा, SECL ने बढ़ाया विकास का हाथ…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
📍 सूरजपुर: 16 मार्च / 2026
कुदरगढ़ महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर इस बार तैयारियों को बड़ा आर्थिक सहारा मिला है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने क्षेत्र की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 लाख रुपये की सहायता प्रदान की है।
🔸 SECL का बड़ा योगदान…
एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के जनरल मैनेजर श्री संजय सिंह ने ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री पाटले को 20 लाख रुपये का चेक सौंपा। यह राशि SECL की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के तहत दी गई है, जिससे महोत्सव के आयोजन को और अधिक भव्य बनाया जा सके।
🔸 आस्था और संस्कृति का केंद्र कुदरगढ़…
अधिकारियों ने बताया कि कुदरगढ़ महोत्सव क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में SECL का यह सहयोग आयोजन की सफलता में अहम भूमिका निभाएगा।
🔸 GM संजय सिंह का बयान…
जीएम संजय सिंह ने कहा कि कुदरगढ़ जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव में सहयोग करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की पहचान है और सभी के सामूहिक प्रयास से इसे और भव्य रूप दिया जाएगा।
🔸 जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार…
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने SECL के इस सराहनीय क़दम की प्रशंसा करते हुए इसे क्षेत्रीय विकास और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

