मोहब्बत में धोख़ा, ज़िंदगी से जंग! युवती की सुसाइड कोशिश नाक़ाम…
धोख़े का खेल ख़त्म! FIR दर्ज होते ही फ़रार हुआ आरोपी,
भारत समाचार 24×7. net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
📍 बिश्रामपुर | 25 मार्च | 2026
बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में प्रेम, विश्वासघात और आत्महत्या की कोशिश का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स-फर्नीचर शोरूम संचालक शुभम अग्रवाल पर शादी का झांसा देकर क़रीब 11 साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे लगातार भरोसे में रखता रहा और जब भी शादी की बात होती, वह किसी न किसी बहाने से टाल देता था। मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब युवती को पता चला कि आरोपी की शादी कहीं और तय हो चुकी है। इस पर सवाल करने पर आरोपी ने कथित तौर पर “दूसरे धर्म” का हवाला देकर शादी से साफ इनकार कर दिया। इस विश्वासघात से आहत युवती गहरे मानसिक तनाव में आ गई।
🔸 सुसाइड की कोशिश, मौक़े पर बची जान…
घटना के बाद परेशान युवती बंद कोयले खदान क्षेत्र की एक सुनसान पोखरी की ओर पहुंची। वहां मौजूद कुछ युवकों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए दूर से उस पर नज़र बनाए रखी। युवती ने उन्हें पास आने से मना किया, लेकिन युवक सतर्क रहे। जैसे ही युवती ने गहरी पोखरी में छलांग लगाई, तीनों युवक तुरंत मौक़े पर पहुंचे। युवती ने किसी तरह एक झाड़ पकड़ लिया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों को बुलाकर ट्यूब की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

🔸 पुलिस में मामला दर्ज, आरोपी फ़रार…
घटना के बाद पीड़िता ने बिश्रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शुभम के खिलाफ़ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 64(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फ़रार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

